झारखंड
राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह लगातार कर रहे जुलूस मार्ग का निरीक्षण
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह लगातार मॉनिटरिंग करते दिखाई दिए. इसी कड़ी में ट्रैफिक एसपी ने खुद जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए.