जिला कमिटी के सभी पदधारी, सभी प्रखंडों के अध्यक्ष

पाकुड़ के लड्डू बाबू आम बागान में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ के लड्डू बाबू आम बागान में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी का 30वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आरजेडी के जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया, जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह सहित आरजेडी के जिला कमिटी के सभी पदधारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष समेत पंचायत स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे. .मौके पर आरजेडी पार्टी के सिद्धात और आदर्शों को बताया गया.

आरजेडी जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कार्यकर्ताओं को लालू यादव के बारे में बताया. राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 90 के दशक से गरीबों, पिछड़े के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने बताया कि लोगों को जो कुर्सी और खटिया पर बैठने का अधिकार प्राप्त नहीं था उस चीज का भी  अधिकार लोगों को उन्होंने दिया था. महंगाई को लेकर पूरे भारत देश के अंदर आंदोलन किया था. लालू यादव प्याज की माला पहन कर विधानसभा के अंदर गय और मंहगाई का विरोध किया था. झारखंड में आरजेडी की स्थापना 5 जुलाई 1997 को हुई थी.

यह भी पढ़ें: देवरी ओपी की छापेमारी, 400 किलो अवैध जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण किए विनष्ट