झारखंड

झारखंड में बढ़ेगा तापमान, ठंड की होगी छुट्टी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में आज मौसम साफ नजर आ रहा हैं. राज्य के मौसम विभाग  की मानें तो, आज रांची में बारिश होने की संभावना नहीं है. लेकिन ठंडी हवा ने मौसम को सुहाना बना दिया और लोगों ने फिर से स्वेटर पहन लिए है. रांची में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस पास रहने की आशंका है. वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रहेगी.   न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी पिछले 48 घंटों में झारखंड के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास था. अब यह 15 से 16 डिग्री तक पहुंच गया है. खासतौर पर पाकुड़, गोड्डा, कोडरमा, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में आज रात का तापमान 17 डिग्री से 18 डिग्री तक रहने की संभावना है यानी रात में चादर की जरूरत लगभग खत्म हो गई है. अधिकतम तापमान से लोगों की बढ़ी परेशानी न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान भी इस बार पहले से ही लोगों को परेशान कर रहा हैं. दक्षिणी जिलों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में दोपहर का तापमान 28 से 29 डिग्री तक पहुंच गया है और ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तो अप्रैल और मई बाकी है, जो पारंपरिक रूप से सबसे गर्म महीने माने जाते हैं. राज्य के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर देखा जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार झारखंड में ठंड के बाद गर्मी का असर जल्दी दिखाई दे रहा है. साथ ही, जिन जिलों में बारिश की संभावना है, वहां हल्की वर्षा से मौसम कुछ राहत दे सकती हैं. यह भी पढ़ें: Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या