महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर-पाकुड़िया मुख

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

न्यूज़11 भारत  पाकुड़/डेस्क: महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर दुमकाडंगाल गांव के समीप सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार दो युवक महेशपुर-पाकुड़िया मार्ग से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. 

हादसा इतना भीषण था कि देवीनगर निवासी राजवीर राय (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, उसके साथ मौजूद नयन सिंह (14) गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल नयन सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुट गयी है. मामले की जांच की जा रही है.