कोयलांचल क्षेत्र के राय गांव में मुहर्रम के अवसर प

मुहर्रम पर राय में आज निकलेगा ताजिया व अखाड़ा जुलूस, तैयारी पूरी

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत पिपरवार/डेस्क: कोयलांचल क्षेत्र के राय गांव में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार 26 जून को ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा.इसे लेकर राय मुहर्रम एवं अंजुमन कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है.राय मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज आलम एवं सचिव इरफान अंसारी ने बताया कि इस वर्ष भी राय में आकर्षक एवं भव्य ताजिया का निर्माण कराया गया है. ताजिया निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इसके निर्माण में बाहर से आए कुशल कारीगरों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है.ताजिया की सुंदरता और कलात्मक सजावट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.मुहर्रम की नवमी की रात राय में अखाड़ा जुलूस निकाला गया. 

जुलूस गांव और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए इमामबाड़ा पहुंचा. यहां फातेहा के बाद युवाओं द्वारा लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक खेलों के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए गए. इन प्रदर्शनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुख्य ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस राय मदरसा परिसर से निकाला जाएगा.यह जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुरानी राय पहुंचेगा, जहां राय और पुरानी राय के जुलूसों का मिलान होगा.इसके बाद दोनों गांवों के श्रद्धालु एक साथ राय बाजार पहुंचेंगे.

यहां पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन, लाठी-भाला एवं अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा.मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.शाहनवाज आलम और इरफान अंसारी ने कहा कि राय में प्रत्येक वर्ष मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला जाता है. इस वर्ष भी कमेटी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: बरई पलामू गांव में बुजुर्ग महिला के साथ हुआ मारपीट, पेक नारायणपुर थाना में कराया शिकायत दर्ज