तमिलनाडु अमोनिया गैस रिसाव: धनबाद के 12 श्रमिक सुरक्षित रवाना, प्रीति देवी का पार्थिव शरीर रांची भेजा गया
न्यूज़11 भारत राजगंज/डेस्क: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित धनबाद के 12 श्रमिकों को रेस्क्यू कर विशेष रेल बोगी के माध्यम से सुरक्षित धनबाद के लिए रवाना किया गया है. वहीं, इस हादसे में धनबाद निवासी प्रीति देवी की मृत्यु हो गई.
विश्वसनीय सूत्रों एवं झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग (IPRD Jharkhand) तथा मुख्यमंत्री कार्यालय (Office of Chief Minister, Jharkhand) से जारी जानकारी के अनुसार, मृतका प्रीति देवी का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची भेज दिया गया है. रांची एयरपोर्ट से उनके पैतृक गांव, धनबाद तक पार्थिव शरीर पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है.
बताया गया है कि झारखंड सरकार प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है.