झारखंड में 27 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना एक बड़ी सफलता: बाबूलाल मरांडी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में 27 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खुशी जताई है. सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व तथा केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि देश से लाल आतंक का साया लगातार समाप्त होता जा रहा है. इसी कड़ी में आज झारखंड में 27 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जाना एक बड़ी सफलता है. यह दर्शाता है कि अब भटके हुए लोग भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं. केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने कठिन परिस्थितियों में साहस, संयम और समर्पण के साथ अभियान चलाकर नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है. नक्सलवाद मुक्त भारत, विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगा.
ये भी पढ़ें- झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 इनामी समेत 27 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर