राजस्थान जैसलमेर के रामगढ़ में पद स्थापित देश की स

मझगांव निवासी BSF जवान की अचानक मौत, गांव में गार्ड-ऑफ-ऑनर के साथ अंतिम संस्कार

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत  चाईबासा/डेस्क: राजस्थान जैसलमेर के रामगढ़ में पद स्थापित देश की सेवा में तैनात एक और वीर ने अंतिम सांस ली. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के गांव धोबा धोबी मूल निवासी BSF के 1988 बैच के जवान महिंद्र तिरिया की अपने गांव में अचानक तबियत बिगड़ी इसके बाद उसे चाईबासा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया परंतु जिंदगी की जंग हार गए उनकी उनकी मौत हो गई. वे जैसलमेर के रामगढ़ स्थित 26वीं बटालियन में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित थे. 

शनिवार को चाईबासा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव मझगांव लाया गया. अंतिम संस्कार से पहले BSF के जवानों ने उन्हें गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया. पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने नम आंखों से देशभक्त जवान को अंतिम विदाई दी.