प्रेस क्लब में छात्र नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, JPSC परीक्षा में 'खेला' का आरोप, छात्रों ने CBI जांच की उठाई मांग
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के प्रेस क्लब में आज सोमवार को JPSC और JSSC से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. छात्र नेता कुणाल प्रताप सिंह, श्वेता प्रधान और प्रकाश पोद्दार ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिन छात्रों के OMR शीट में कम अंक आते हैं, वो भी JPSC मुख्य परीक्षा में पास हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह भला कैसे संभव है कि जो 17-18 नंबर लाता हो, वह परीक्षा में सफल हो जाये. इसका सीधा मतलब है कि ओएमआर शीट में खेला हुआ है
छात्र नेताओं ने कहा कि अभय तिवारी की गिरफ़्तारी के बाद यह बात सामने आई कि वह JSSC की सभी परीक्षाओं में सफल हो जाते है, और ये इसलिए संभव है क्योंकि वह TDPL के कर्मी हैं. एजेंसी के द्वारा यहां के आदिवासी-मूलवासियों का हक मरा जा रहा है.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान छात्रों ने सरकार से मांग की कि यह जांच केवल 14वीं JPSC परीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि एजेंसी के द्वारा जितनी भी परीक्षाएं करायी गई है, सभी की जाँच हो. इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच करायी जाये.
इसे भी पढ़ें: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी बबलू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल