आरोप है कि न केवल उसे स्कूल से निकाल दिया गया, बल्

नोज़ रिंग पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा को थमा दी गई TC, उर्सलाइन कॉन्वेंट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: राजधानी रांची का एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज गंभीर विवाद में घिर गया है. आरोप है कि नोज़ रिंग पहनकर स्कूल पहुंची एक छात्रा को TC थमा दी गई. छात्रा और उसके परिजनों का आरोप है कि न केवल उसे स्कूल से निकाल दिया गया, बल्कि स्टाफ की ओर से धार्मिक टिप्पणी भी की गई. छात्रा को इंटर कॉलेज से निकालने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने उर्सलाइन कॉन्वेंट कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. ABVP का कहना है कि परिवार की परंपरा और संस्कृति के अनुसार छात्रा को नोज़ रिंग पहनने का अधिकार है और इसे रोकना संविधान में प्रदत्त व्यक्तिगत एवं धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है. यह भी पढ़ें- तारा शाहदेव केस: रकीबुल हसन को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज