झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा चंदवा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई.

जांच के क्रम में 7 भारी वाहनों और 52 बिना हेलमेट चल रहे मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान किया गया. कुल 74 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 59 वाहनों का चालान काटा गया. इस अभियान में कुल ₹1,21,500 की जुर्माना राशि वसूली गई, जबकि एक वाहन को जब्त भी किया गया.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: लातेहार में भाजपा स्थापना दिवस पर समर्पित कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान