गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित
संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत गिरीडीह/डेस्क: गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया. इससे करीब 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा. बाद में जेसीबी मशीन के सहयोग से पेड़ को हटाया गया. वहीं गावां बाजार में काली मंडा मंदिर के पास एक दुकान के एल्बेस्टर पर पेड़ का टहनी गिर गया. घटना में दुकान के बाहर खड़े एक गुपचुप दुकान के संचालक दिलीप रवानी का सिर फट गया. बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद जेसीबी मशीन के सहयोग से पेड़ के टहनी को हटाया गया.
इधर बज्रपात से पटना पंचायत के पुरनाडाबर में वज्रपात के झटके से 7 लोग घायल हो गए. बताया जाता है सभी एक आम पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे. इसी बीच तेज बारिश के साथ बगल में वज्रपात हो गया. घटना में वज्रपात की झटके से पुरनाडाबर निवासी सविता देवी 60 वर्ष पति स्व विकास वर्मा, बसंती देवी 40 वर्ष पति रामेश्वर मिस्त्री, बीरेंद्र वर्मा पिता रामबली वर्मा 45 वर्ष, संगीता देवी पति प्रह्लाद वर्मा रेफर 32 वर्ष और अन्य बालक बिहोश हो गए. इसमें संगीता देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: घाघरा पुलिस को हाथ लागि बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार