झारखंड

सोनाहातू प्रीमियर लीग मैच (SPL) मे राहुल मांझी ने आखिरी ओवर के शेष तीन गेंद पर 3 छक्के लगाकर PRESS 11 को दिलाई जीत

संतोष मेहता/न्यूज़11 भारत  सोनाहातू/डेस्क: पावर हाउस ग्राउंड पर आयोजित सोनाहातू प्रीमियर लीग मैच के सीजन-2 में मां दुर्गा 11 को फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले मे हराकर PRESS 11 की टीम सीजन-2 में कब्जा जमाया. फाइनल मुकाबला मां दुर्गा 11 व PRESS 11 के बीच खेला गया, जिसमें मां दुर्गा 11 ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 89 रन बनाए. इसके जबाब में PRESS 11 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर मे बचे हुए तीन गेंद पर तीन छक्के लगाकर जीत हासिल की.

फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच राहुल मांझी रहे. PRESS 11 के प्लेयर केशव को ऑलराउंडर व मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब दिया गया. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इस अंतिम मुकाबले में जीते एवं हारे हुए दोनों टीमों को ट्रॉफी के साथ-साथ नगद पुरस्कार से मुख्य अतिथि के रुप में आए मुखिया विकास मुंडा और संजय महतो ने सम्मानित किया. मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस भव्य आयोजन के लिए आयोजक समिति अमर मुंडा और नरेश महतो को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ. आपने खेल भावना और युवा प्रतिभा को सम्मान देने का सराहनीय कार्य किया है.

यह भी पढ़े: लातेहार स्थापना दिवस पर “रन फॉर लातेहार” का भव्य आयोजन, बेतला से केचकी संगम तक दौड़े सैकड़ों लोग