झारखंड
मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रॉग रूम निरीक्षण कर एसपी सिमडेगा ने लिया सुरक्षा का जायजा
आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: निकाय चुनाव मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा श्रीकान्त एस0 खोटरे के द्वारा जिला के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया गया.
निरीक्षण के क्रम में मतदान केन्द्रों एवं स्ट्रॉग रूम के सुरक्षा-वयवस्था, सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति, एवं पुलिस पदाधिकारियों के ठहराव की समुचित व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा पदाधिकारियों को चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
निरीक्षण में वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, सार्जेन्ट मेजर, थाना प्रभारी सिमडेगा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: विस्थापित परिवारों के लिए रोशन लाल चौधरी ने सदन में की आवाज बुलंद, कहा- बिना बसाए उजाड़ना बर्दाश्त नहीं