झारखंड
रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (CCI) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. CBI द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता के लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी. इन लंबित बिलों की कुल राशि लगभग 8.70 लाख रुपये बताई जा रही है. CBI ने इस मामले में ट्रैप बिछाया. कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. ये भी पढ़ें- रांची में पेट्रोल पंपों पर लूट से डीलरों में आक्रोश, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक