झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तिथि बढ़ने
झारखंड में बढ़ेगी SIR की तारीख, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तिथि बढ़ने की संभावना है. इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने बताया कि सावन के कारण देवघर और आसपास के अधिकारी कर्मचारी श्रावणी मेला ड्यूटी में लगे हुए हैं. इसी कारण उन इलाकों में SIR की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाया है. ऐसे में तिथि बढ़ाना आवश्यक है.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 5 अगस्त के बाद तारीख बढ़ाने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग से अनुरोध किया जाएगा. अगर तिथि बढ़ेगी तो केवल देवघर, दुमका ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में SIR की तिथि बढ़ेगी.