झारखंड

सिमडेगा पुलिस ने खोए हुए 94 मोबाइल खोज कर दिए मोबाइल मालिकों को दिलाया वापस, पुलिस टीम की प्रयास से हुआ सम्भव

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  मोबाइल फोन आज सबके जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है. जब यह मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं. चोरी हुआ या गुम हुआ फोन शायद हीं दुबारा मिलता है. लेकिन सिमडेगा में किसी का मोबाइल खो जाए तो पुलिस उसे खोजकर वापस करती है. 

सिमडेगा जिले में अपराध नियंत्रण एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया है. जिले के विभिन्न थानों में चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल के शिकायतों के आधार पर सिमडेगा पुलिस एवं गठित टीम के अथक प्रयास एवं तकनीकी का उपयोग से कुल 94 चोरी अथवा गुमशुदा मोबाईल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया गया. बरामद मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में आयोजित समारोह में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया. 

मोबाइल गुम होने के बाद वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को आज जब पुलिस उनके गुम हुए मोबाइल लौटाई तो सभी के चेहरों में मुस्कान लौट आई.

यह भी पढ़ें: कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश