चंदवा के कुजरी में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत कुजरी ग्राम में नव निर्मित शिव-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा का बुधवार से शुरू हो गया. बुधवार की सुबह मंदिर स्थित यज्ञ मंडप स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. चंदवा पश्चिमी जिप सदस्य सरोज देवी एवं समिति के लोगो ने माताओं बहनों को कलश देते हुए यात्रा की शुरुआत की जिसके बाद कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए भूषाढ़ नदी तट पहुंची यहां आचार्य धीरेन्द्र पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान रमेश साव सपत्नीक विजय जायसवाल, राजकुमार सोनी, प्रभु साव ( सभी सपत्नीक) एवं सैकड़ों माताओं बहनों ने कलश में जल भरा, जिसके बाद जल कलश यात्रा मंदिर प्रांगण पहुंची व वैदिक मंत्रोच्चार के बाद पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा, कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 अप्रैल गुरुवार वा पूजन, अग्नि प्रकाड़ात, परिक्रमा प्रारंभ, जलाधिवास, पूजन, हवन, 17 अप्रैल को रुद्राष्टाइयायी, हवन, अन्नाधिवास, 18 अप्रैल को पाठ, हवन, पूजन, पुष्पाधिवास, 19 अप्रैल को वस्त्र, गंध, धूपाधिवास, प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूर्णाहुति एवं 20 अप्रैल को दोपहर एक बजे से भंडारा के साथ कार्यक्रम का सम्पन्न होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव हनुमान मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा समिति के लाल राघवेंद्र नाथ शाहदेव, आलोक कुमार, बबलू सोनी, सूरज कुमार, राजू कुमार, शंकर साव, विकास कुमार, सीताराम कुमार समेत पूरे ग्राम वासी पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सारंडा में नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़, पांच जवान घायल, एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची लाए गए घायल जवान