रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर वि

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 28 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ का बदलेगा परिचालन

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 28 जुलाई 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन एवं प्रारंभ

  • ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 28 जुलाई 2026 का परिचालन गोमो स्टेशन तक ही रहेगा. ट्रेन का गोमो–हटिया–गोमो खंड पर संचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का 28 जुलाई 2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा. ट्रेन का आद्रा–हटिया–आद्रा खंड पर परिचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का 28 जुलाई 2026 को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन एवं प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का मूरी–रांची–मूरी खंड पर परिचालन नहीं होगा.

ये ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द

  • ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 28 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर भी 28 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.

यह भी पढ़ें- Power Cut in Ranchi: 28 जुलाई को रांची के इस क्षेत्र में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स