असम की थकान मिट गई हो तो राज्य पर ध्यान दें मुख्यम
JLKM के कई नेताओं ने थामा AJSU का दामन, बोले सुदेश महतो- राज्य सरकार से निराश हो चुकी है जनता
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कोयलांचल के जेएलकेएम के कई नेताओं ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो के समक्ष पार्टी का दामन थामा. इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार से जनता निराश हो चुकी है. राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति फिर दयनीय हो चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा दांव पर है. सुदेश महतो ने कहा कि कभी पेपर लीक होने की खबर आती है तो कभी ट्रेज़री घोटाला सामने आता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध है कि अगर असम चुनाव की थकान मिट गई है तो थोड़ा राज्य की जनता के दर्द की तरफ ध्यान दिया जाए. ये भी पढ़ें- BJP कल प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय में बिजली विभाग के समक्ष करेगी प्रदर्शन