गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से तत्काल कार्यमुक्त क

झारखंड कैडर की वरिष्ठ IPS अन्नेपु विजया लक्ष्मी को मिली नई जिम्मेदारी, CRPF में बनीं आईजी

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया है.  इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर अन्नेपु विजया लक्ष्मी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है. मंत्रालय ने कहा है कि नई जिम्मेदारी को देखते हुए उनकी जल्द से जल्द प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि वे सीआरपीएफ में अपना कार्यभार ग्रहण कर सकें.

2006 बैच की अनुभवी IPS अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी वर्ष 2006 बैच की IPS अधिकारी हैं और झारखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. CRPF देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बलों में से एक है, जो आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में आईजी के रूप में अन्नेपु विजया लक्ष्मी की नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, नगर आयुक्त ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश