बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव में करैत सांप के काटने से सिदरोल निवासी नाबालिग की मौत
न्यूज11 भारत बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू थाना क्षेत्र के सिदरोल गांव में करैत सांप काटने से सिदरोल निवासी सीमा कुमारी (16) की मौत हो गई और सीमा का प्रेमी पवन मुंडा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार पवन और सीमा गुरुवार रात में जमीन पर चटाई में सोये हुए थे, इसी दौरान करैत सांप ने दोनों को काट लिया. दोनों ने सांप काटने की जानकारी परिजनों को दिया. परिजन सांप को पकड़कर बाल्टी में ढक दिए और दोनों का झाड़फूक करवाने लगे. जब तबीयत खराब होने लगी तो दोनों के लेकर रिम्स गए जहां इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई और पवन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना पाकर विधायक सुरेश बैठा मृतका के घर गए और शोक व्यक्त किया. इस दौरान विधायक और मुखिया अनूपा उरांव ने मृतका के परिजन को आर्थिक सहयोग किया साथ ही हरसंभव सहयोग की बात कही. मृतका के घर जाकर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, उपप्रमुख हरदेव साहु, बलराम साहु, बबलू उरांव सहित अन्य ने भी शोक व्यक्त किया.