पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर
सारंडा के मनोहरपुर में मिले 25 किलो बम को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित किया डिफ्यूज, ग्रामीणों को राहत
रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपोखरी, मुण्डा टोला में 23/06/2026 को एक विस्फोटक जैसा बम मिला था. बम की लंबाई 56 सेमी, व्यास 42.5 सेमी और वजन लगभग 20 से 25 किलो था. सुरक्षा को देखते हुए इसे घेराबंदी कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया था.
आज 26/06/2026 को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चाईबासा, एसडीपीओ मनोहरपुर, थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, मुखिया और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में भारतीय सेना की बीडीडीएस टीम ने इसे सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. डिफ्यूज के दौरान किसी भी ग्रामीण के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. पुलिस-प्रशासन की तत्परता से इलाके में राहत है.
यह भी पढ़ें: दरभंगा में खूनी संघर्ष! युवक की पीट-पीटकर हत्या, बीच-बचाव में पुलिसकर्मी को लगी गोली