झारखंड

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में नगर निकाय चुनाव के मतदान के महज तीन दीन बचे हैं ऐसे में गढ़वा नगर निकाय में चुनावी सरगर्मी तेज हैं,बात करें गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र की तो अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में वोट करने के किए गढ़वा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी एवं पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में कैंम्प किए हुए हैं, गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 3 मदरसा रोड़ में आम वोटर के बिच पहुंचकर भाजपा समर्थित उमीदवार कंचन जायसवाल के पक्ष में वोट करने की गढ़वा विधायक ने अपील की.

गढ़वा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा की आज जिस तरह गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नाली और गली की नारकीय स्थिति बनी हुई हैं, इसी समस्याओं को जड़ से समाप्त कर नगर परिषद क्षेत्र को स्वक्ष सुन्दर और विकसित बनाना है,साथ ही गढ़वा विधायक ने कहा की गढ़वा की जनता पूरी तरह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में मतदान करने की मूड बना ली है निश्चित रूप से गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कंचन जायसवाल की जीत पक्की है.इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ऊर्फ रिंकू तिवारी,नगर मंडल अध्यक्ष धन्यजय गोड़ सहित भाजपा के कार्यकर्ता नेता सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: चतरा लोकसभा दौरे पर राजद ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील  साहू का बालूमाथ में भव्य स्वागत