घोड़सिमर चेक पोस्ट पर दो चारपहिया वाहनों से 277 ली
सतगावां: घोड़सिमर चेक पोस्ट पर दो चारपहिया वाहनों से 277 लीटर अवैध शराब बरामद, 04 तस्कर गिरफ्तार
न्यूज़11 भारत कोडरमा/डेस्क: पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतगावाँ थाना क्षेत्र के घोड़सिमर चेक पोस्ट पर दो चारपहिया वाहनों से 277 लीटर अवैध शराब (30 लीटर बीयर एवं 247 लीटर अंग्रेजी शराब) बरामद की गई. इस कार्रवाई में 4 तस्करों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को जब्त किया गया.