50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार की गयी महिला थान

रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा को लाया गया कोर्ट, पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा जेल

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार की गयी महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा को कोर्ट लाया गया है. एसीबी की विशेष कोर्ट में पेशी हो रही है. पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. सपना सुलेखा खूंटी की महिला थाना प्रभारी है. थाना में तारों सिलादोन हूरलूंग निवासी श्याम कुमार आरोपी है. श्याम कुमार खुद को निर्दोष बताते हुए थाना प्रभारी से मामले में नाम हटाने की मांग कर रहा था, जिसके एवेज में थाना प्रभारी 4.50 लाख रुपए की मांग कर रही थी. जिसकी शिकायत एसीबी से की गयी थी. यह भी पढ़ें- रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन पर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, दस्तावेज़ खंगाल रहे हैं अधिकारी