झारखंड

दुःखद: चाईबासा के टुंगरी में कम अंक आने पर DAV के छात्र ने की आत्महत्या

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:   पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुख्यालय चाईबासा में सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 (विज्ञान) के छात्र रौनक प्रधान ने आत्महत्या कर ली है. रौनक प्रधान चाईबासा के टुंगरी निवासी अविनाश प्रधान का पुत्र है . बुधवार को विद्यालय ने कक्षा 11 के परीक्षा का परिणाम जारी किया. बताया जा रहा है कि रौनक को कई विषयों में बहुत कम अंक मिले हैं. इस बात से दुखी होकर उसने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है. इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है.

 बताया जाता है कि बुधवार को स्कूल का परीक्षा फल आया था. इसके बाद उसके खराब परीक्षा परिणाम के कारण छात्र द्वारा इतना बड़ा कदम उठाया जाना चिंता का विषय है.

इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. लोगों का कहना है कि परीक्षा परिणाम के कारण बच्चों द्वारा इतना बड़ा कदम उठाया जाना चिंता का विषय है. इस घटना के बाद से परिवार में भी आफत बनकर पहाड़ टूट गया है. इस घटना के बाद से हर कोई काफी दुःखी हैं. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया‌ है.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल