रिश्वत मामले में गिरफ्तार बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा भेजे गए जेल
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: जमीन का म्यूटेशन करने के एवज में रिश्वत की मांग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए बुढ़मू अंचल के सीओ सच्चिदानंद सिन्हा को विजिलेंस की विशेष कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. 9 जुलाई की देर रात तक पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ACB ने उन्हें गिरफ्तार किया था. मामले में अंचल के राजस्वकर्मी राजेश कुमार रवि और दलाल गौतम किशोर रवि को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपी भाई हैं. गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया. उनपर साड़म मौजा की 3.20 एकड़ जमीन का म्यूटेशन के एवज 4.50 लाख रुपए की मांग करने का आरोप है. आरोपियों द्वारा एडवांस के तौर पर 90 हजार रुपए लिए गए थे. सीओ के कहने पर लिए गए राजस्व कर्मचारी और दलाल ने पैसे वसूले थे. ब्राम्बे निवासी सुबोध कुमार की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें- BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी