Run for Jharkhand: सिसई में रन फॉर झारखंड में शामिल हुए अधिकारी और आम लोग
सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11 भारत
सिसई/डेस्क:झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर,सिसई के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में रन फोर झारखण्ड मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इस मैराथन दौड़ में लगभग 145 धावक शामिल हुए. इस मैराथन दौड़ की शुरुआत थाना सिसई परिसर से शुरू हुई और थाना रॉड ,मेन रोड चौक और मेन रोड स्थित,ब्लॉक परिसर पहुँचे.फिर वापस थाना परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ.
इस मैराथन दौड़ में युवा खिलाड़ी,बालक- बालिका विद्यालय की छात्राएं के सहित, आम जन एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी और अधिकारी शामिल हुए.वही इस दौरान बीडीओ ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, कि हमारे लिए खुशी का पल है,कि आज झारखंड राज्य की स्थापना 25 वर्ष पूरी होने जा रही है.उन्होंने मैराथन दौड़ में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद दिया और झारखंड समेत प्रखंड के सभी आम अवाम लोगों को झारखंड राज्य की स्थापना दिवस की अग्रिम बधाई दी.
इस मौके पर,अंचलाधिकारी अशोक बड़ाईक,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,शिक्षक बिपिन झा,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उराँव,संजय वर्मा,मुकेश श्रीवास्तव डेविड,रोहित शर्मा,पंकज साहू,लक्ष्मी यादव,संजय महतो, सहित अन्य मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने परिवार संग किया मतदान, कहा- एनडीए की ही बनेगी सरकार*