झारखंड
रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में बुधवार को छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि पुस्तकालय में लंबे समय से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं. बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने पुस्तकालय की अव्यवस्थाओं और सुविधाओं की कमी को लेकर आवाज उठाई थी. इसके बाद कथित तौर पर उनकी इंट्री पर रोक लगा दी गई, जिससे नाराज छात्र-छात्राओं ने पुस्तकालय परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों का कहना है कि समस्याओं को उठाने पर कार्रवाई करना उचित नहीं हैं.
यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री