रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. घटना पुंदाग ओपी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों को डराया और करीब 59 हजार 500 रुपये लूटकर फरार हो गए. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है और पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. शुरुआती जांच में लूट की पूरी घटना कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. ये भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, 19 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा JMM