अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय अंचल के अहिल्यापुर ताराटांड़ मुख्य मार्ग स्थित हुलकी नदी के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू सहित एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को गांडेय सीएचसी पहुंचाया गया . सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार झामुमो नेता 42 वर्षीय वैजनाथ मुर्मू और 53 वर्षीय झुमरा हांसदा अपने घर बंदगुदा पंचायत के शंकरपुर से बाईक के द्धारा गांडेय आ रहे थे इसी क्रम में हुलकी नदी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाईक ने उनके बाईक को टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए . घटना की सूचना मिलने पर झामुमो नेता भैरव प्रसाद वर्मा और अरुण पाठक गांडेय सीएचसी पहुंचे और दोनों घायलों का हाल - चाल जाना.
यह भी पढ़ें: गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क