झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे राजगंज थाना क्षेत्र के बोरा बांध के समीप सर्विस रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक स्कूल मैजिक वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल मैजिक वाहन बच्चों को लेकर राजगंज की ओर से  तोपचांची की ओर जा रहा था .  कि सर्विस रोड पर मैजिक वाहन गलत दिशा से आ रहा था. इसी दौरान बोरा बांध के पास एक व्यक्ति जीटी रोड मेन रोड से सर्विस रोड पार कर रहा था, तभी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए धनबाद अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतक की पहचान निरंजन महतो (उम्र करीब 70 वर्ष), महेशपुर निवासी के रूप में की, जो पेशे से रिटायर शिक्षक थे.

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय मैजिक वाहन में राजगंज के एक जाने-माने प्रतिष्ठित स्कूल के बच्चे सवार थे. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: चंदवा के कुजरी में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिव हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम