झारखंड
RJD सुप्रिमो लालू यादव को सिंगापुर जाने की मिली अनुमति, रांची सिविल कोर्ट ने दिया पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव को सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है. रांची की अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने शुक्रवार को उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया. अदालत के इस फैसले के बाद लालू यादव जून के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जा सकेंगे. दरअसल, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सिंगापुर के चिकित्सकों ने लालू यादव को बुलाया है. डॉक्टरों ने उन्हें एक जून के बाद रूटीन चेकअप के लिए आने की सलाह दी थी. इसी कारण उन्होंने अदालत में पासपोर्ट रिलीज करने की याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. यह भी पढ़ें- SSC-GD परीक्षा में हाईटेक फर्जीवाड़े का खुलासा, रांची पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा