झारखंड
गुमला से लापता बच्ची के मामले में इनाम की घोषणा, पुलिस ने घोषित किया 2 लाख रुपये का इनाम
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के गुमला जिले से वर्ष 2018 से लापता एक बच्ची के मामले में पुलिस ने बड़ी घोषणा की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्ची की जानकारी देने वालों के लिए 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है. बच्ची पिछले कई वर्षों से लापता है और अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. मामले में लगातार छानबीन जारी है, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद अब आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत नजदीकी थाना या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि बच्ची का पता लगाया जा सके.