झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी. मरीजों की सुरक्षा को मजबूत करने और दवाओं की निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए झारखंड राज्य फार्मेसी परिषद ने राज्य के सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों और फार्मेसी महाविद्यालयों में एडीआर क्यूआर कोड प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य किया है. इस क्यूआर कोड को स्कैन कर मरीज, उनके परिजन, चिकित्सक, फार्मासिस्ट या कोई भी नागरिक किसी दवा से होने वाले संदिग्ध दुष्प्रभाव की सूचना सीधे फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (पीवीपीआई) को भेज सकेगा. यह पहल परिषद और भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के बीच हुए समझौते (एमओयू) के अनुरूप की जा रही है. परिषद के रजिस्ट्रार-सह-सचिव प्रशांत कुमार पांडेय ने कहा कि समय पर एडीआर रिपोर्टिंग से रोगी सुरक्षा सुनिश्चित होगी और दवाओं के सुरक्षित व तर्कसंगत उपयोग के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सकेगी.

यह भी पढ़ें- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक