होली को लेकर राहे पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
संतोष मेहता/न्यूज11 भारत
राहे/डेस्क: देशभर में 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा. इस पर्व को लेकर राहे पुलिस ने कड़ी सुरक्षा इंतजाम किये हैं. पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है. इसी दौरान मंगलवार को राहे पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. ताकि लोगों को बीच सुरक्षा का संदेश दिया जा सके. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों से गुजरी और माहौल का जायजा लिया.फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी, दारोगा और जवानों ने लोगों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी.
राहे पुलिस ने राहेवासियों से अपील की है कि होली का पर्व सावधानीपूर्वक और शांतिपूर्वक से मनाएं. यदि किनसी भी व्यक्ति के द्वारा अफवाह फैलाई जाती है तो इस मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. प्रशासन की ओर से यह भरोसा दिलाया गया है कि पूरे राहे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें: लोकहित अधिकार पार्टी रांची जिला ने मनाया होली मिलन समारोह, राज्य के विस्थापितों के खिलाफ करेगी आंदोलन