झारखंड
रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने कर्मी को गोली मार दी. गोलीबारी में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मनीष गोप की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हेलमेट पहने अपराधी के द्वारा गोली मारी गई. जानकारी के अनुसार, मनीष गोप को दिसम्बर माह में प्रिंस खान के द्वारा धमकी दी गया थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. ये भी पढ़ें- होली के अवकाश के बाद DC मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण