झारखंड

रांची: सदर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दो हिरासत में

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, आशीष अपने कुछ दोस्तों के साथ खाने-पीने के दौरान मौजूद था. इसी बीच किसी बात को लेकर उसके और अन्य युवकों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की घटना हो गई. विवाद के दौरान आशीष पर चाकू से हमला किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. वहीँ अन्य की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें- नामकुम थाना क्षेत्र में शमशेर नामक व्यक्ति को मारी गयी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज