झारखंड

रांची: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और पदयात्रा में हजारों महिलाएं होंगी शामिल

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कल 14 अप्रैल 2026 को रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया है. भारत सरकार के निर्देशानुसार कल दोपहर 2 बजे मोराबादी स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में आयाजित इस सम्मेलन में लगभग 4000 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी. सम्मेलन के उपरांत विशाल पदयात्रा का भी आयोजन किया गया है. यह पदयात्रा 3 बजे मोराबादी से शुरू होगी, जो जयपाल सिंह स्टेडियम तक जाएगी. यह कार्यक्रम नारीशक्ति अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करने को लेकर आयोजित है. इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाएं भाग लेंगी. ये भी पढ़ें- बोकारो के तेतुलिया लैंड स्कैम मामले में ED ने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल किया काउंटर शपथपत्र