झारखंड

जगन्नाथ मंदिर में हुए बिरसा मुंडा हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: जगन्नाथ मंदिर में हुए बिरसा मुंडा हत्याकांड मामले में रांची पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर इस केस का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि इस वारदात में तीन आरोपी शामिल थे, जिन सभी को पुलिस ने दबोच लिया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी घटना के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भी मौजूद था.  रांची एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस कांड का पर्दाफाश किया. सिटी एसपी रांची के नेतृत्व में पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है. मामले को लेकर रांची एसएसपी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे. ये भी पढ़ें- बिरसा मुंडा के परिजनों के सहायत के लिए आगे आई रांची पुलिस, अधिकारियों ने अपने वेतन से दिए 1.15 लाख रुपए