रांची: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भार्गव सिंह हत्याकांड के कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. जानकारी के अनुसार, सत्यम पाठक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग कर दी. इसके अलावा अपराधी पुलिस से हथियार लुटने की भी कोशिश कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी घायल हो गया. गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सत्यम पाठक पंडरा में हुए भार्गव सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा हैं. इसके अलावा वह कई संगीन मामलों में वांछित था. सत्यम पाठक का नाम पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्याकांड सहित कई मामलों में हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और जिंदा गोली बरामद किए हैं. FSL की टीम मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही हैं.
कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को लाया गया रिम्स
हाफ एनकाउंटर के बाद कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को इलाज के लिए रिम्स लाया गया हैं. रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है, जिसके बाद अपराधी को ऑर्थो में शिफ्ट किया जाएगा. बता दें कि, पंडरा में हुए भार्गव सिंह हत्याकांड का सत्यम पाठक शूटर है.