झारखंड
रांची पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 6 मार्च से लापता पंकज रविदास को किया बरामद
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के जगन्नाथपुर इलाके से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर पुलिस को बड़ी सफला हाथ लगी है. पुलिस ने जगन्नाथपुर इलाके से 6 मार्च से लापता पंकज रविदास को बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, लापता पंकज रविदास को पुलिस ने उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद ज़िले बरामद किया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुलिस लापता हुए नाबालिग बच्चे पंकज की लंबे समय से तलाश कर रही थी. रांची एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम लगातार बच्चे की तलाशी कर रही थी. वहीं कड़ी जांच और पुलिस ने मुस्तैदी दिखते हुए नाबालिग को पुलिस चौकी कस्बा, कोतवाली लोनी, गाजियाबाद से बरामद कर लिया.