झारखंड
रांची नगर निकाय चुनाव: वार्ड 18 से सोमवित माझी ने दाखिल किया नामांकन, सांसद महुआ माझी रहीं मौजूद
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रांची नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 18 से सोमवित माझी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माझी भी उपस्थित रहीं और उन्होंने उम्मीदवार का हौसला बढ़ाया. बता दें कि सोमवित माझी राज्यसभा सांसद महुआ माझी के पुत्र हैं.