झारखंड

रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, अप्पर बाजार में अवैध निर्माण को किया जा रहा ध्वस्त

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम आज अप्पर बाजार पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही हैं. अभियान के दौरान अप्पर बाजार में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए स्टॉलों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया. यह कार्रवाई शहीद चौक से लेकर अप्पर बाजार तक लगातार की जा रही हैं. नगर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर अवैध रूप से बनाए गए सीढ़ी, शेड और लगाए गए बोर्ड्स को भी जेसीबी मशीन से हटाया. 

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में चोरी के आरोप में युवक को पोल से बांधकर पीटा, कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई की मांग