रांची नगर निगम की सख्त कार्रवाई, स्वीकृत भवन प्लान के उल्लंघन पर तीन दुकानों को किया गया सील
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची नगर निगम द्वारा शहर के व्यावसायिक एवं आवासीय भवनों की लगातार जांच की जा रही है. इसी क्रम में निर्देशानुसार आज (12 मार्च) को बरियातू रोड स्थित संत तुलसी अपार्टमेंट में अवस्थित तीन दुकानों
- कमल किंगर, संचालक के०के० मेगा मार्ट
- स्नेहा कुमारी, सचालक ट्रेंडी शू
- आयुष भूषण, संचालक टाइल्स मार्ट
का ट्रेड लाइसेंस पूर्व में रद्द कर दिया गया था. साथ ही तीनों संचालकों को स्वीकृत भवन प्लान के विपरीत गैलरी में दुकान संचालन करने के कारण अपने-अपने प्रतिष्ठान खाली करने का निर्देश भी दिया गया था. इसके बावजूद दुकानों का संचालन जारी रहने पर नगर निगम की टीम द्वारा आज नियमों के उल्लंघन के कारण तीनों दुकानों को विधिसम्मत रूप से सील कर दिया गया. रांची नगर निगम द्वारा शहर में झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 एवं झारखंड भवन उपविधि के अनुपालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. ये भी पढ़ें- CEO ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियों से संबंधित जानकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से किया साझा