झारखंड

रांची: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब माफिया नरेश सिंधिया को किया गया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया नरेश सिंधिया को गिरफ्तार किया हैं. नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार में नकली शराब के साथ नरेश सिंधिया को गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई नामकुम रेलवे स्टेशन के बाहर गुप्त सूचना के आधार पर की गई हैं. बता दें कि, नरेश सिंधिया रांची का बड़ा शराब माफिया हैं. पूर्व में रांची में जहरीली शराब मामले में भी मुख्य आरोपी था और उसे पहले भी जेल भेजा जा चुका हैं.

यह भी पढ़े:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस ट्रेन के प्रस्थान समय में हुआ परिवर्तन