झारखंड

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती की मौत हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, लोहरा कोचा स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली युवती अचानक चौथी मंजिल से नीचे गिर गई. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार