झारखंड

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के बीआईटी ओपी थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि  रांची के बीआईटी ओपी क्षेत्र में स्थित पीपी ज्वेलर्स में बड़ी चोरी हुई है. कार में सवार होकर आए चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, बीआईटी ओपी क्षेत्र स्थित पशुपति नाथ सोनी की पीपी ज्वेलर्स दुकान में घुसे चोरों ने करीब 65 लाख 42 हजार रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली. चोरी गए सामान में लगभग 295 ग्राम 173 मिलीग्राम सोना, 11 किलो 396 ग्राम चांदी तथा 6 हजार रुपये नकद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद से अपहृत नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन से बरामद, लोकेशन ट्रैक कर रांची पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई