रांची में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, केंद्रीय शांति समिति की हुई महत्पूर्ण बैठक
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की बड़ी राजधानी रांची से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में चली गई है. ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गई है. त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति के साथ बैठक की है. इस बैठक में डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन मौजूद रहे. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी व थानेदार भी शामिल रहें.
बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर कई सारे अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं. वहीं सुरक्षा, ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था पर भी चर्चा की गई. वहीं बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए. प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: प्रस्तावित JET परीक्षा की तिथि में बदलाव को लेकर उठी मांग, 29 मार्च को होना है एग्जाम